नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मोती नगर इलाके में एक नाबालिग की हत्या मामले में पुलिस ने पांच किशोर को पकड़ा है। पार्क में खड़े होने को लेकर शुरू हुई बहस के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ फरवरी को जखीरा इलाके में रहने वाले नाबालिग लड़के की पार्क में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए एसीपी पंजाबी बाग आईपीएस शिवम की देखरेख में और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण दलाल की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज एक प्रत्यक्षदर्शी को दिखाई गई, जिसने सभी आरोपियों की पहचान की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.