संभल, फरवरी 4 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई थी, जिसमें गांव में नाबालिग लड़की का विवाह कराए जाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस टीम गांव पहुंची और लड़की के परिजनों से जानकारी लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस को देखकर परिजन आश्चर्यचकित रह गए। जांच के दौरान लड़की की आयु से संबंधित दस्तावेज देखे गए, जिनके आधार पर वह बालिग पाई गई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात नंबर से नाबालिग की शादी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया गया, जिसमें युवती बालिग निकली। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई और परिजन विवाह की तैयारियों में जुट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...