बागेश्वर, मई 18 -- वन स्टाप सेंटर की टीम नाबालिग लड़की का विवाह रोकने गई थी। उसके दस्तावेज चेक करने पर वह बालिग निकल गई। बारातियों को बाल विवाह के नियमों की जानकारी देने के बाद टीम बैरंग लौट आई। रविवार को स्थानीय चंडिका मंदिर में एक लड़की का विवाह हो रहा था। वन स्टाप सेंटर, महिला हेल्प लाइन, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना मिली की लड़की नाबालिग है। इसपर टीम बारात आने से पहले पहुंच गई। लड़की के प्रमाण पत्रों की जांच की। इसमें लड़की 18 वर्ष एक माह की थी। टीम ने बारातियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी। इस अवसर पर वन स्टाप सेंटर की षष्टी कांडपाल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.