लखनऊ, नवम्बर 26 -- बीकेटी, संवाददाता। इटौंजा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज परिजनों ने एसीपी से शिकायत की। म्होना निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने एसीपी को भेजे गए पत्र में बताया कि 21 नवंबर की सुबह पांच बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी शौच के बहाने बाहर गई थी। काफी देर हो जाने पर वह नहीं लौटी तो परिजन जब तलाश में निकले तो पता चला कि कटरा मोहल्ला का रहने वाला रिजवान उसे बहला फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में परिजनों ने इटौंजा थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करवाया। लेकिन, पिता के अनुसार घटना को हुए छह दिन बीत गए लेकिन जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है और न आरोपी गिरफ्तार हुआ है। शिकायत मिलने पर एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय यादव को मामले की गंभीरता क...