औरैया, फरवरी 20 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक किशोरी लापता हो गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को वह मजदूरी के सिलसिले में गांव मड़ा का पुरवा गया था और पत्नी पड़ोस में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थी। घर पर बेटी अकेली थी। शाम को दोनों घर लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। परिवार और रिश्तेदारी में काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने यह भी आशंका जताई है कि किशोरी घर से जाते समय मां के रखे सोने के आभूषण और करीब 21,600 रुपये भी अपने साथ ले गई है। पुलिस को दिए विवरण के अनुसार किशोरी की लंबाई लगभग चार फुट आठ इंच, रंग गोरा है तथा जाते समय काली जैकेट, सफेद जींस और गुलाबी जूते पहने थी। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली...