सुल्तानपुर, जनवरी 27 -- दोस्तपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर रह रही 17 वर्षीया किशोरी बीते बुधवार की सुबह बिना कुछ बताए घर से निकल गई। जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल पाया। किशोरी के पिता का घर अम्बेडकर नगर जिले के एक गाँव में है। कई दिनों की तलाश के बाद भी कुछ पता न चलने पर थक-हारकर किशोरी की बुआ ने थाना दोस्तपुर पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...