रामपुर, जनवरी 31 -- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने 19 जनवरी को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम मोतियापुर थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) निवासी फरमान पुत्र अमीर अहमद उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किशोरी को साथ लेकर मुंशीगंज मार्ग स्थित तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.