महाराजगंज, मार्च 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नटवा गांव में शनिवार दोपहर में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी घर में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चौकीदार की सूचना पर कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शनिवार को नटवा गांव के चौकीदार ने बताया कि गांव की पन्द्रह वर्षीय एक लड़की अपने घर के अंदर किचन में दुपट्टे से पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.