बदायूं, जनवरी 30 -- बिसौली। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास परिजनों की सतर्कता से विफल हो गया। ग्रामीणों की मदद से आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि रात के समय गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को किसी बहाने से अपने पास बुलाकर अपने साथ ले जा रहा था। इसी दौरान परिजनों की नींद खुली तो बेटी घर पर नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों ने आरोपी युवक को किशोरी के साथ जाते हुए देख लिया। आवाज देने पर युवक किशोरी को छोड़कर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे भटपुरा के पास चंदौसी रोड पर पकड़ लिया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ भी की। सूचना मिलने पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.