गुमला, जनवरी 23 -- गुमला प्रतिनिधि जिले के जारी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरटोली, गुमला निवासी छोटू नायक के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार 17 जनवरी की शाम आरोपी छोटू नायक नाबालिग किशोरी को उसके घर से बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। घटना के बाद किशोरी की मां ने जारी थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी की बरामदगी एवं आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान नाबालिग किशोरी को आरोपी के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी छोटू नायक को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.