औरैया, फरवरी 7 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और किशोरी की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...