गिरडीह, अप्रैल 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एक युवक द्वारा फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है। छात्रा जब मामले की शिकायत लेकर थाना पहुंची तो उस वक्त भी आरोपी युवक उसे फोन कर ब्लैकमेल कर रहा था और उसे मिलने के लिए बड़ा चौक बुला रहा था। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और छात्रा को लेकर बड़ा चौक पहुंची और उसके बाद युवक को बगैर नंबर की पल्सर बाइक के साथ धर दबोचा। इस संबंध में 16 वर्षीया छात्रा की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद निवासी मो आलम अंसारी उर्फ मोनु को न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.