कानपुर, मार्च 17 -- चकेरी। नाबालिग को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर और शादी रचाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती चार जुलाई 2024 को चकेरी निवासी किसान की 16 वर्षीय बेटी को जितेन्द्र कुमार फुसलाकर ले गया था। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि बेटी अपने साथ घर में रखे दस हजार रुपये और दो लाख की कीमत के जेवरात भी ले गई थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपित समेत किशोरी को रविवार देर रात रामादेवी चौरोह से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि नाबालिग का अपहरण करने के बाद सचेण्डी के आर्य समाज मंदिर में फर्जी दस्तावेज बनवाकर शादी कर ली और फिर उसके साथ रायबरेली में रहने लगा था। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कराये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.