औरैया, दिसम्बर 27 -- थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने कम्प्रेशर बम्बा के पास औरैया-दिबियापुर रोड से वांछित गोविन्द राजपूत निवासी हरीगंज बाजार अछल्दा को गिरफ्तार किया। युवक पर नाबालिग के अपहरण करने का आरोप था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में दरोगा विकास त्रिपाठी सिपाही दिलीप कुमार व वीरपाल सिंह शामिल रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...