बलरामपुर, मार्च 12 -- उतरौला, संवाददाता। क्षेत्र में नाबालिग ऑटो रिक्शा चालकों की बढ़ती संख्या ने यातायात सुरक्षा को गंभीर चुनौती दे दी है। किताब-कॉपी लेकर स्कूल जाने की उम्र में यह बच्चे सड़कों पर बेधड़क ऑटो रिक्शा चलाते नजर आते हैं। बिना किसी प्रशिक्षण एवं यातायात नियमों की जानकारी लिए मनमानी तरीके से दूसरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की चुप्पी चिंताजनक है। नाबालिग ऑटो रिक्शा चालक उतरौला बाजार से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक बेधड़क फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। इन्हें न तो इन्हें ट्रैफिक सिग्नल की समझ है और न ही सड़क पर सुरक्षित गाड़ी चलाने की जानकारी। इन चालकों की लापरवाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं इन चालकों के पास न तो वैध ड्राइविंग लाइसेंस होता है और न ही वाहन चलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.