सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- बाजपट्टी। तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार की देर शाम फरुआ भवानी गांव में छापेमारी कर एक नाबालिग अपहृता को बरामद कर अपने साथ ले गई। वहीं पुलिस के आने की भनक पाकर कथित अपहरणकर्ता भागने में सफल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला तमिलनाडु के धरमपुरी जिला के पपरापट्टी थाना क्षेत्र की है। कथित अपहर्ता फरुआ भवानी निवासी बिजली कापर के 23 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ने प्रेम जाल में फंसा कर नाबालिग लड़की अपहरण कर अपने गांव ले आया।मामले को लेकर अपहृता के परिजनों ने वहां एफआईआर कराई थी। छापेमारी में थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल के सहित तमिलनाडु पुलिस के एसएचओ मिस्टर मारी, एसआई एम चंद्रन, कांस्टेबल विनोद कुमार, लेडीज कांस्टेबल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...