हरिद्वार, जनवरी 1 -- हरिद्वार। नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज चुकी है। कोतवाली रानीपुर में 31 जुलाई 2025 को एक व्यक्ति निवासी गाजीपुर ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 26 अगस्त 2025 को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी अजय निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में सामने आया कि घटना में अजय का साथ देने वाला एक अन्य आरोपी दिनेश निवासी जिला आजमगढ़ फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश को ग्राम दादूपुर गोव...