मधुबनी, जनवरी 22 -- हरलाखी। नाबालिग लड़की अपहरण कांड में मुख्य अपहर्ता को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के विशौल गांव निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। करीब पांच माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की का अपहरण हो गया है। इस संबंध में अपहृता की मां ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे गिरफ्तार आरोपित समेत चार लोगों को नामजद किया है। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई अर्चना कंचन ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कांड में शामिल अन्य आरोपित अभी भी पुलिस की नजर से फरार है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...