रामगढ़, फरवरी 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बदलते तौर-तरीकों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में संगठित चोर गिरोह वारदात को अंजाम देने के लिए नाबालिगों को आगे कर रहे हैं। ताजा मामला भुरकुंडा के पटेलनगर स्थित सीसीएल कॉलोनी का है, जहां संतोष मिश्रा के बंद घर में हुई चोरी की घटना के उद्भेदन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के बालिग सदस्य बाहर निगरानी कर रहे थे, जबकि नाबालिगों को घर के भीतर भेजकर चोरी कराई गई। सुनियोजित तरीके से नाबालिगों का इस्तेमाल इसलिए किया गया, ताकि कम शक हो और कानूनी कार्रवाई की स्थिति में गिरोह के मुख्य सदस्य बच सकें। पुलिस के अनुसार यह ट्रेंड न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी गंभीर संकेत है। मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.