समस्तीपुर, फरवरी 4 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा चौक के समीप से गायब नाबालिक बच्ची 8 घंटे बाद सुरक्षीत घर लौट गई। इस मामले में अज्ञात ऑटो चालक के द्वारा दरभंगा की ओर ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में परिजनों की ओर से अपहरण करने की नीयत से ऑटो पर बैठकर फरार हो जाने की बात कही गइ थी। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का प्रतीत नहीं हो रहा है। नाबालिक को पूछताछ के लिए बाल विकास पदाधिकारी के समक्ष भेजा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...