सासाराम, अप्रैल 5 -- डेहरी, एक संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संदेहास्पद स्थिति में घूम रहे एक नाबालिक लड़की को आरपीएफ की टीम ने उससे पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन की टीम को सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, प्रधान आरक्षी शैलेश कुमार एक साथ स्टेशन में गस्त करते हुए सभी गाड़ियों को सुरक्षित पास करा रहे थे। उसी दौरान डेहरी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के मध्य ऊपरगामी पैदल पुल के नीचे एक लड़की को अकेले घूमते हुए देखा। वह डरी सहमी व घबराई हुई थी। संदेह होने पर महिला आरक्षी प्रीति कुमारी को बुलाकर उक्त लड़की ने बताया कि वह रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी की निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.