हरदोई, फरवरी 15 -- बावन (हरदोई), संवाददाता। एक 14 वर्षीय किशोरी को एक युवक अपनी कार में जबरदस्ती बैठाकर हरदोई ले गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। लोनार कोतवाली छेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर के बाहर एक किशोरी और उसका भाई बारात देख रहा थे। वही पास में एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। उस कार में एक युवक बैठा बियर पी रहा था। युवक ने किशोरी को बहाने से अपनी गाड़ी में बुला लिया। गाड़ी में बिठाने के बाद लेकर फरार हो गया किशोरी के भाई ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन फानन में उसकी तलाश शुरू की। बावन नहर के पास युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। घटना में शामिल कार भी बरामद कर ...