कटिहार, दिसम्बर 5 -- आजमनगर। थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के अपहरण करने में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। नाबालिक की मां के आवेदन पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद ही लगातार छापेमारी कर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है। साथ ही लड़की बरामद कर अभिभावक के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...