पिथौरागढ़, फरवरी 9 -- थल। थल पुलिस ने नाबालिकों को वाहन देने पर परिजनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने पुराना स्टेशन के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को दो नाबालिक बच्चें स्कूटी चलाते हुए मिलें। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसिंलिंग की और 25-25 हजार का चालान भी काटा। टीम में उप निरीक्षक विनोद भट्ट, उप निरीक्षक दिनेश शर्मा, उप निरीक्षक भुवन चंद्र पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...