सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाबार्ड के उप महाप्रबंधक सतपाल आजाद ने सोमवार को जिले के पैक्सों में कंप्यूटरीकरण के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में पैक्स कंप्यूटरीकरण की प्रगति की गहन समीक्षा की। किसानों को समिति के माध्यम से दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला सहकारी बैंक को कृषि के अंतर्गत सावधि ऋण बांटने के लिए प्रेरित किया तथा सुझाव दिया कि वह कृषि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के लिए बैंक के अधिकारियों को कहा। इसके बाद वे मैरवा के सेमरा पैक्स में कंप्यूटरीकरण के साथ सीएससी का उद्घाटन फीता काट कर किया। वहां उन्होंने बारीकि से पैक्सों में कंप्यूटर से किए जा रहे कार्यों को देखा व विभिन्न जानकारियां ली। साथ ही सीएससी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.