अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- नाप भूमि में लगी आग शनिवार को वन विभाग के अधीन आने वाले गगास के जंगल तक पहुंच गई। आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। वन विभाग ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार सुबह सोमेश्वर क्षेत्र के रतखाल स्थित नाप भूमि में आग लग गई थी। आग फैलते-फैलते गगास के जंगल तक पहुंच गई। वन विभाग के अधीन आने वाला गगास का जंगल आग से धधकने लगा। जंगल का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने से वन विभाग की टीम को भी काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जंगल के एक बड़े हिस्से में आग फैली होने के कारण आग पर काबू पाने में विभाग को छह घंटे का समय लग गया। विभाग के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.