गंगापार, दिसम्बर 23 -- कौंधियारा, हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र के गांव ईटार निवासी सुनील कुमार यादव ने जमीन विवाद को लेकर प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, उनका ननिहाल जोरवट, थाना खीरी क्षेत्र में है, जहां पारिवारिक बंटवारे में लगभग 10 बिस्वा जमीन उनकी माता कमला देवी पत्नी शंकर लाल को मिली थी। इसी भूमि में से चार बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री जिन्नतुल पत्नी मोहम्मद इस्लाम के नाम कराई गई। आरोप है कि भूमि की नाप-जोख लेखपाल व कानूनगो की मौजूदगी में बिना वास्तविक हकदार को सूचना दिए कराई गई और नियमों की अनदेखी कर कब्जा कर लिया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि नाप के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती गई। परिजन संगम लाल द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा ने बताया कि प्रकरण राजस्व व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.