पूर्णिया, दिसम्बर 19 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के निर्देशानुसार राजस्व पदाधिकारी बनमनखी बालकृष्ण भारतद्वाज ने नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार में सड़क किनारे दोनों तरफ जमीन नापी किया। राजस्व पदाधिकारी बनमनखी बालकृष्ण भारतद्वाज ने बताया कि नापी कर सभी रैयतों को अविलंब अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया गया है। इसके पूर्व माईकिंग करायी गयी है। अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त करने के बाद नाला निर्माण एवं बिजली खंभा शिफ्टिंग करने का निर्देश दिया गया है। अतिक्रमणकारियों को अविलंब अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह किया गया है। प्रशासनिक कार्यों में बांधा पहुंचाने वाले सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.