सहारनपुर, अगस्त 13 -- भाजपा के नानौता मंडल द्वारा धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारों के साथ आसमान गुंजायमान बना दिया। मंगलवार को देवबंद रोड खंड विकास कार्यालय के समीप स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज राणा ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करती है। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई यात्रा संजय चौंक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान एसआई धीरज सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिसबल मौजूद रहा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, यशवंत राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, डा एनसी शर्मा, खेमचंद कश्यप, रॉबिन जैन, सुधीर राणा, टिंकू सैनी, सहदेव पुंडीर, खुशीराम क...