सहारनपुर, जनवरी 21 -- नानौता पुलिस ने जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 107 के तहत अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर कुर्क करते हुए एक कार तथा 6 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। कुर्क की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी के अनुसार जय एग्रो बायो साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से किसानों को जैविक खाद प्लांट लगाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। जिसके सम्बंध में गुरजीत सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम शिवपुर थाना देवबंद की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को जेल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नानौता पुलिस ने न्यायालय से आदेश प्राप्त कर स...