सहारनपुर, फरवरी 20 -- नगर निवासी किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारी राजशेखर मलिक का चयन थंडरबोल्ट टी-10 क्रिकेट लीग 2026 में तमिलनाडु टाइटंस फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान के रूप में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम अंकित कुमार ने राजशेखर मलिक को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। राजशेखर मलिक ने बताया कि वह इससे पूर्व वर्ष 2022-23 तक उत्तराखंड टी-10 क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर टीम, 2024-25 तक दिल्ली टी-10 क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर टीम तथा 2025-26 में अवध टी-10 क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर टीम से खेल चुके हैं। वह अवध टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसी वर्ष उन्होंने लीजेंड लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ मैच खेलकर अपना अनुभव और मजबूत किया है। उनके शानदार प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए त...