लखनऊ, जनवरी 1 -- डीजीपी के पीआरओ राहुल ने लिखी स्क्रिप्ट -5.27 मिनट की है ये लघु फिल्म लखनऊ, विशेष संवाददाता अगर कोई आपको व्हाटसएप पर गिरफ्तारी वारंट भेजकर डराता है और इसके बदले में रुपयों की मांग करता है तो तुरन्त सतर्क हो जाइये। वह पुलिस अधिकारी फर्जी है। क्योंकि पुलिस न तो व्हाटसएप पर इस तरह से वारंट भेजती है और न ही डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज होती है। पुलिस ने ऐसी जागरुकता से नागरिकों को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए अब 5.27 मिनट की लघु फिल्म बनवाई है। इस फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्देशक राज शांडिल्य ने किया और इसकी स्क्रिप्ट डीजीपी के पीआरओ एएसपी राहुल श्रीवास्तव ने लिखी है। साइबर अपराधियों के जाल में नागरिकों को फंसने से बचाने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस फिल्म का निर्माण कराने का...