अररिया, फरवरी 10 -- पलासी, (ए.सं)। नाना के यहां से लौट रही एक किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। घटना बीते छह फरवरी की बताई गई है। इस बाबत अपहृत किशोरी के भाई ने मुख्य आरोपी मो एहतसाम सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। नामजदों में मुख्य आरोपी सहित मो शमीम, बीबी महजबी, मेराज आलम, बीबी कहकशां व मो रिंकू शामिल हैं। अपहृता के भाई ने बताया कि घटना तिथि छह फरवरी को उनकी बहन अपने नाना के घर से वापस घर लौट रही थी। काफी देर बाद तक वापस नहीं आई तो खोजबीन की गयी। खोजबीन करने के दौरान पता चला कि मो एहतसाम पिता मो शमीम उर्फ शमी ने मेरी बहन को अगवा कर कहीं छिपा दिया है। इसी बात को कहने उसके घर पर गया तो उपरोक्त सभी आरोपित लोगों ने मारपीट किया और धमकी दिया कि तुम्हारी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.