बस्ती, मई 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर आई 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के प्रथम तल पर बने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे में लटकता मिला। घटना कि सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के बैरागल निवासी जगन्नाथ तिवारी की 16 वर्षीय नातिन डाली तिवारी शनिवार की सुबह जब कमरे से बाहर नहीं आई तो मां पुष्पा देवी उसे जगाने गईं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर से आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। बाहर से खिड़की से झांक कर देखा तो डाली तिवारी का शव पंखे से लटक रहा है। आनन फानन में परिजनों ने दरवाजे को तोड़कर खोला। घटना कि सूचना दुबौलिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.