कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। नानाराव पार्क, फूलबाग में श्री सालासर बालाजी महिला मंडल एवं श्री सांवरिया महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन गुरुवार को रुक्मिणी विवाह का आयोजन किया गया। कथाव्यास भागवत भाष्कर श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री महाराज ने महारास की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जहां सभी रस एक हो जाएं, वही रास कहलाता है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की वंशी की ध्वनि सुनकर गोपियां समस्त कार्य छोड़कर उनके पास पहुंचीं, जिसे महारास कहा गया। शास्त्री महाराज ने गोपियों को वेदों की ऋचाएं बताते हुए कंस मर्दन एवं उद्धव-गोपी संवाद का भी विस्तार से वर्णन किया। कथा में रुक्मिणी विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ और आकर्षक विवाह झांकी के दर्शन कराए गए। इस अवसर पर संतोष सोनी, मनोज सोनी, सचिन सोनी, सरिता, सविता, रितु, विनिता सोनी सहित सैकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.