चित्रकूट, फरवरी 19 -- चित्रकूट, संवाददाता। दीनदयाल शोध संस्थान की ओर से भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि को भव्य रुप से मनाने की तैयारियां शुरु कर दी गई है। आगामी 25 से 27 फरवरी तक पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह, भंडारा एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। इसके लिए रोजाना बैठकें की जा रही हैं। लोहिया सभागार उद्यमिता विद्यापीठ में धर्मनगरी चित्रकूट के गणमान्य लोगों की इस संबंध में बैठक हुई। जिसमें व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों ने कार्यक्रमों को लेकर बिंदुवार चर्चा की। डीआरआई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 25 फरवरी को होगी। जिसमें छात्र शक्ति की ओर से नानाजी देशमुख स्मृति विशाल तिरंगा यात्रा धर्मनगरी में निकाली जाएगी। जबकि 25 से 27 फरवरी तक लगातार तीन दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.