बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच। नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट के पास गुरूवार शाम लगभग 5:30 बजे एक कंटेनर में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते दोनों ओर जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस व मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। लगभग 7:30 बजे से जाम हल्का हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...