रामपुर, फरवरी 14 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनरेगा बचाओ यात्रा ग्राम नानकर से ग्राम काशीपुर तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में इसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर भुगतान न होना, कार्यों की स्वीकृति में अनियमितता और बजट की कमी से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। प्रदेश कांग्रेस नेता मुतिउर रहमान खां ने कहा कि मनरेगा केवल एक क़ानून नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आधार है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समयबद्ध भुगतान और...