रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- नानकमत्ता। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में 31 युवक भर्ती हुए हैं। शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धरम सिंह बिष्ट और कोच हसीबुल ने सभी चयनित अग्निवीरों को सम्मानित किया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धरम सिंह बिष्ट ने बताया कि नानकमत्ता क्षेत्र के 31 युवकों का सेना में अग्निवीर से चयन हुआ है। इनको सिख रेजीमेंट, बंगाल इंजीनियरिंग, कुमाऊं रेजीमेंट, जम्मू एण्ड कश्मीर राइफल में भेजा गया है। शनिवार को इन युवकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष धरम सिंह बिष्ट ने कहा कि यह गौरव का दिन है। आर्मी ज्वाइनिंग से पहले विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...