रुद्रपुर, फरवरी 14 -- नानकमत्ता, संवाददाता। खेमपुर मार्ग ड्यूड़ी मोड़ नानकमत्ता में गुरुवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि सड़क पर युवक का सिर धड़ से अलग पड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार रात पुलिस को खेमपुर मार्ग ड्यूड़ी मोड़ नानकमत्ता में हादसा होने की सूचना मिली। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर युवक का सिर व धड़ अलग-अलग पड़े थे। बाइक मार्ग के किनारे झाड़ियों में पड़ी थी। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय अजय राणा पुत्र सेवाराम निवासी इटौवा, नानकमत्ता के रूप में हुई। अजय के बड़े भाई मुकेश राणा और भाभी कंचन राणा ने मौके पर शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से अजय की मौत हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.