काशीपुर, जनवरी 30 -- जसपुर। क्षेत्र की सहकारी चीनी मिल नादेही में मिल बंदी का दूसरा नोटिस 31 जनवरी तक का लग गया है। नोटिस की सूचना बाकायदा किसानों के लिए चस्पा करा दी गई है। दूसरा नोटिस लगने से गन्ना किसान अपना गन्ना आपूर्ति करने के प्रयत्न में लगे हैं। मिल बंदी का पहला नोटिस 25 जनवरी का लगा था। चीनी मिल बुधवार से गन्ने के अभाव में बंद है। वहीं, क्षेत्र में हुई बारिश के कारण किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में दिक्कतें हो रही हैं। मिल के जीएम सीएस इमलाल ने गन्ना किसानों से समय रहते अपना गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...