हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के बसंत विहार (मुखानी) स्थित नादस्पर्शम् संगीत विद्यापीठ में सात दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार से होने जा रहा है। उत्तरांचल मातृ एवं बाल कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कथक, हारमोनियम, गिटार, तबला और बांसुरी जैसी कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक डॉ. कोमल चंद्र जोशी ने बताया कि तनावपूर्ण जीवन में संगीत सबसे बड़ा उपचार है। उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए शास्त्रीय संगीत की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यशाला बच्चों में संगीत का बीज रोपित करेगी, जो भविष्य में समाज के लिए वट वृक्ष बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.