कानपुर, दिसम्बर 22 -- नादवर्धन इंस्टिट्यूट ऑफ पेरफॉर्मीनग आर्ट्स (नीपा) के तत्वाधान में आयोजित अन्तरध्वनि 2025 संगीत प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सचिव सुनील बाजपेई ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह जनवरी 2026 में होगा। वोकल (ख्याल गायिकी, तराना एवं ध्रुपद धमार) के सीनियर वर्ग में केतन पटेल, जूनियर वर्ग में करुना सागर किंजल ( सभी प्रोत्साहन पुरस्कार)। सब जूनियर वर्ग में अनुरक्षिता श्रीवास्तव (प्रथम), अनूप कुमार यादव (द्वितीय ए), आस्था (द्वितीय बी), रिधिमा गुप्ता (तृतीय )। वोकल सेमी क्लासिकल के सीनियर वर्ग में सत्यम चौहान (प्रोत्साहन पुरस्कार), जूनियर वर्ग में शीतल शर्मा (प्रथम), चंद्रिका प्रजापति (द्वितीय) शांभवी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में अस्मिता शुक्ला (अयोध्या से) (प्रथम-ए), तेजस रजौरिया प्रथम बी, आश्विन...