लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर नादरगंज में बना फ्लाईओवर रविवार को बंद रहेगा। निर्माणदायी संस्था पीएनसी के अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर पर कुछ निर्माण होना है। इसके कारण इसे लोगों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। सोमवार से इसे खोल दिया जाएगा। पीएनसी के प्रशासनिक अधिकारी अंकुर जैन ने बताया रविवार की सुबह से ही नादरगंज फ्लाईओवर बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.