कानपुर, दिसम्बर 6 -- नादवर्धन इंस्टीट्यूट ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स रविवार को गौर हरि सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) के ऑडिटोरियम में ''काशी वीणा संगीत समारोह 2025'' आयोजित कर रहा है। कानपुर में पहली बार ''जसरंगी'' का शहर में आयोजन हो रहा है जो संगीत की एक विशेष विधा है। पद्म श्री उस्ताद राशिद खान के शिष्य कृष्णा बोन्गाने और पद्म विभूषण पंडित जसराज की शिष्या अंकिता जोशी ''जसरंगी'' का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी संयोजक सुनील बाजपेई ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...