नई दिल्ली, मार्च 15 -- यूपी के पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि औरंगजेब नाथूराम गोडसे से बेहतर था। क्योंकि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। कांशीराम की जयंती पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रायबरेली में संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2027 में जनता उन्हें सत्ता से बाहर करेगी। साथ ही कहा कि भाजपा के नेता देश में नफरत का बीज बो रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा, "मैं ये कहना चाहता हूं कि आज भाजपा के नेता इस देश में नफरत के बीच बोज रहे हैं। जिसके कारण नफरत की घटनाएं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.