संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नाथनगर से बस्ती का सफर आसान होगा। देईसाड़-नाथनगर मार्ग की सड़क तीन मीटर और चौड़ी होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 42 करोड़ 72 लाख रुपया की स्वीकृति देकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। आबादी क्षेत्र में सीसी और बगल में नाली का भी निर्माण होगा। अलीनगर पुल की काया भी बदल जाएगी। महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे पर विधायक गणेश चौहान ने इसका शुभारम्भ किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्चाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुछ वर्ष पूर्व देईसाड़ से महुली होते हुए नाथनगर तक सड़क चौड़ीकरण के साथ नाला निर्माण कार्य हुआ था। जिससे लोगों को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिली थी। लेकिन सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की लगातार मांग बढ़ने लगी। विधायक गणेश चौहान इसको लेकर काफी गंभीर रहे।...