भागलपुर, जनवरी 28 -- नाथनगर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंग प्रदेश समाचारपत्र विक्रेता संघ द्वारा समाचारपत्र वितरण केंद्र पर वितरक साथियों को तिरंगा पट्टी, राष्ट्रीय ध्वज समृति चिन्ह और तिरंगा झंडा देकर सम्मानित किया गया। विक्रेताओं ने भारत माता की जय, वीर स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी अमर रहे जैसे गगन भेदी नारे लगाए। संगठन सचिव कन्हैया यादव ने कहा कि हम विकसित भारत की यात्रा पर चल पड़े हैं। संगठन अध्यक्ष राम प्रवेश कुमार एवं उपाध्यक्ष शंभु नाथ यादव, संगठन संरक्षक गौतम कुमार ठाकुर ने अपने पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर सन्नी, भरत, हरिओम, सोनू, मुकेश, बालमुकुंद, किशोर यादव, सुशील खेतान, मृत्युंजय, सोनू शर्मा, सुशांत रंजन, पवन, सूरज, अजय, पियुष, गोलू, विराट सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.