भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। बिजली विभाग द्वारा सुलतानगंज ग्रिड से नाथनगर सबस्टेशन के बीच मुख्य लाइन में मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कारण शुक्रवार यानी आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नाथनगर सब-डिवीजन के अंतर्गत बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार शटडाउन की अवधि में उपलब्धता के आधार पर रोटेशन के जरिए बिजली दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते पानी और अन्य जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...