भागलपुर, जनवरी 6 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ब्लॉक परिसर स्थित रामप्रीतेश्वर धाम ठाकुरवाड़ी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 22 जनवरी से एक फरवरी तक होगा। इसको लेकर सोमवार को ध्वजारोहण के साथ यज्ञ का आह्वान किया गया। यज्ञकर्ता रामप्रीतशरण जी उर्फ प्रकाश बाबा होंगे। 22 जनवरी को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मुख्य यजमान भागीरथी देवी, मुख्य पुरोहित अशोक शास्त्री के द्वारा मंत्रोच्चार कराया जाएगा। मौके पर मेला समिति का अध्यक्ष डब्लू यादव, राजेश देशमुख, जितेंद्र कुमार जीतू पंकज कुमार, विभूति शरण, निर्मल शरण, उपरामशरण आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.